फर्रुखाबाद में रोडवेज बस की टक्कर से किसान की मौत:इटावा बरेली हाईवे पर सड़क पार करने के दौरान हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम
फर्रुखाबाद में एक रोडवेज बस की टक्कर से किसान गिरीश कुमार (56) की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर शाम 7 बजे करीब मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में हुआ। गिरीश कुमार बघार स्थित एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती रिश्तेदार को देखने आए थे। शाहजहांपुर के हुल्लापुर निवासी गिरीश सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल गिरीश को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पुलिस को जानकारी दे दी गई है। गिरीश खेती-बाड़ी कर परिवार का गुज़ारा करते थे। उनके बेटे राजीव ने बताया कि उनकी एक बेटा और चार बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। गिरीश की मौत से पत्नी श्याम कुमारी सहित परिवार सदमे में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)