बाबर आजम 34 रन बनाकर आउट:पाकिस्तान का स्कोर 100 रन पार, 4 विकेट गंवाए; जो रूट 8,000 वनडे रन से 97 रन दूर
रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 34 रन बनाकर आउट हुए। साद बेग और हसन नवाज नाबाद हैं। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर और आदिल राशिद को 1-1 विकेट मिला। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। वहीं, इंग्लैंड के जो रूट 8,000 वनडे रन पूरे करने से 97 रन दूर हैं। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन सकते हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट 8,000 वनडे रन से 97 रन दूर हैं। रूट 8,000 वनडे रन बनाने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन सकते हैं। उन्होंने 195 मैचों की 184 पारियों में 7,903 रन बनाए हैं। रूट इंग्लैंड के सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज जो रूट ने वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 20 शतक और 48 अर्धशतक हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 166 रन है। इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 225 मैचों में 6,957 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक शामिल हैं। जोस बटलर इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 204 मैचों में 5,678 रन बनाए हैं और 11 शतक लगाए हैं। इस साल शानदार फॉर्म में रूट रूट ने इस साल वनडे की 9 पारियों में 114.60 की औसत से 573 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 88.01 रहा है। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 111 रन है। रूट ने 2025 में भी वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 वनडे और पारियों में 57.71 की औसत से 808 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 95.50 रहा था। उन्होंने तीन शतक और चार अर्धशतक लगाए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)