औरैया में पत्नी से विवाद, युवक ने लगाई फांसी:शराब पीने की आदत को लेकर हुआ था झगड़ा, पेड़ से लटका मिला

Oct 20, 2026 - 15:16
0
औरैया में पत्नी से विवाद, युवक ने लगाई फांसी:शराब पीने की आदत को लेकर हुआ था झगड़ा, पेड़ से लटका मिला
औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के अवावर गांव में सोमवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अवावर गांव के रहने वाले 25 साल के देवेश कुमार दोहरे को शराब पीने की आदत थी। 19 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे शराब पीने को लेकर उसका पत्नी रश्मि दोहरे से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद देवेश नाराज होकर घर से निकल गया और गांव के बाहर खेतों में एक पेड़ से फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी मिलने पर वे शव को घर ले आए। परिजनों के मुताबिक वह मजदूरी करता था। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। युवक का शव घर के बाहर चबूतरे पर रखा मिला। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को चिचौली स्थित सौ शैय्या अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User