बाढ़ के बाद गांव में सफाई शुरू, बिजली संकट बरकरार:खेतों में अब भी भरा पानी, समय पर मदद न मिलने का आरोप

Oct 05, 2026 - 17:42
0
बाढ़ के बाद गांव में सफाई शुरू, बिजली संकट बरकरार:खेतों में अब भी भरा पानी, समय पर मदद न मिलने का आरोप
सम्भल जिला मुख्यायल बहजोई से 61 किलोमीटर दूर तहसील गुन्नौर के गंगा किनारे बसे गांव रघुपुर पुख्ता में बाढ़ के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। खेतों में अब भी पानी भरा होने से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। वहीं गांव में पिछले करीब दो माह से बिजली आपूर्ति ठप होने का दावा ग्रामीण कर रहे हैं। सोमवार को 4 बजे ब्लॉक स्तर की टीम गांव पहुंची और सफाई अभियान शुरू कराया गया। एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया। ग्रामीण अखिलेश कुमार ने बताया कि करीब दो माह में गांव में चार बार बाढ़ की स्थिति बनी। उनका आरोप है कि लंबे समय तक गांव में सरकारी कर्मचारी मदद के लिए नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि खबर सामने आने के बाद अब अधिकारी और कर्मचारी गांव में पहुंच रहे हैं। सोमवार को सफाई का काम शुरू हुआ और अधिकारियों ने तालाब आदि बनवाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक, बाढ़ का पानी कम होने के बाद सड़कों पर अब जलभराव नहीं है, लेकिन खेतों में अभी भी पानी जमा है। इससे किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। पशुओं में भी बीमारी की शिकायत बताई गई है। सफाई कर्मचारी अशोक कुमार ने बताया कि एडीओ पंचायत के निर्देश पर टीम गांव पहुंची है। करीब आठ कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे गांव की सफाई पूरी होने तक टीम काम करेगी। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के कई पोल टूटे हुए हैं और दो-तीन महीने से बिजली नहीं आने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुन्नौर एसडीएम अवधेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में गंगा का पानी कम हुआ है और गांव से जलभराव लगभग खत्म हो चुका है। सड़कों पर भी पानी नहीं है, हालांकि खेतों में कुछ पानी अभी मौजूद है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी और ब्लॉक स्तर से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। राशन कार्ड बनाने का कार्य भी शुरू किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User