एयर-शो-सुरक्षा के लिए बनेंगे 50 से अधिक अस्थायी थाने:5000 पुलिसकर्मियों की भेजी गई डिमांड, ATS भी करेगी निगरानी
वाराणसी में आगामी 24, 25 और 26 अक्टूबर को भव्य और दिव्य एयर शो होने जा रहा है। इस एयर शो को लेकर पुलिस विभाग ने भी फुल प्रूफ तैयारी की है। सुरक्षा की दृष्टि से एयर शो को सफल बनाने के लिए 50 से अधिक अस्थायी थाने बनाए जाएंगे। इसे लेकर एसीपी डॉ अतुल अंजान ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एयर शो की सुरक्षा को लेकर फुल प्रूफ इंतजाम किए गए हैं। 5000 पुलिसकर्मी अलग-अलग जिलों से बुलाए गए हैं। इसके अलावा पीएसी, जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और ATS के कर्मी मौजूद रहेंगे। 5000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
एसीपी डॉ अतुल अंजान ने बताया - वाराणसी में आगामी 24, 25 और 26 अक्टूबर को एयर फोर्स का एयर शो होने वाला है। इसकी सुरक्षा व्यवस्था फुल प्रूफ रहेगी। इसके लिए वाराणसी कमिश्नरेट ने शासन से 5000 की संभावित फोर्स की डिमांड की है। ये सभी गंगा के घाटों पर और रास्तों के अलावा गंगा उसपार डोमरी में बन रही दर्शक दीर्घा पर इनकी तैनाती होगी। जिसमें सिविल पुलिस के अलावा पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, ATS के जवान मौजूद रहेंगे। बनाए जाएंगे 50 से अधिक अस्थायी थाने
एसीपी ने बताया इस पूरे आयोजन के लिए तीन दिनों के लिए 50 से अधिक अस्थाई थानों का निर्माण कराया जाएगा। ये सभी थाने उसी तरह से वर्किंग करेंगे जिस तरह से स्थाई थानों की वर्किंग होती है उसी तरह ये थाने भी वर्किंग करेंगे। जिसमें एक थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा कई जोन में पूरे एयर शो स्थल को बांटा जाएगा और उसके सेक्टर भी होंगे। ATS कमांडो की निगेहबानी, एंटी ड्रोन दस्ता रहेगा तैनात
एसीपी ने बताया - इस दौरान गंगा घाट पर वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। जिनमें ATS जवान कमान संभालेंगे। सभी वॉच टावर पर अत्याधुनिक हथियार और सिस्टम के साथ ATS तैनात रहेगी। वहीं एंटी ड्रोन सिस्टम घाटों पर तैनात किए जाएंगे।घाटों पर आने वाली भीड़ को मैनेज करने के लिए सड़क से लेकर घाट तक जाने वाली गलियों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जाएगी। रूफ टॉप ड्यूटी लगाईं जाएगी और गंगा के इस पार और उसपार दोनों तरफ एंटी ड्रोन सिस्टम एक्टिव किया जाएगा। साथ ही ATS के जवान नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक मुस्तैद रहेंगे। वहीं एयरफोर्स और अन्य एजेंसियों के लोग भी नमो घाट पर मौजूद रहेंगे। ग्रीन कारीडोर का होगा निर्माण
आपात स्थिति से निपटने के लिए गंगा घाट से बीएचयू और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल तक ग्रीन कारीडोर का निर्माण किया जाएगा। ताकि आपात स्थिति में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए और मरीज कम समय में अस्पताल पहुंच जाए। इसके अलावा गंगा में वाटर एम्बुलेंस हर समय मुस्तैद रहेगी। साथ ही हर घाट पर एम्बुलेंस की ड्यूटी लगाईं जाएगी। साथ ही अस्पतालों में बेड आरक्षित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वही ट्रैफिक का सिस्टम एक्टिव मोड पर रहेगा और गाड़ियों को डायवर्ट किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)