बाढ़ के पानी से चारों तरफ घिरा गुलरगजवा गांव:सिद्धार्थनगर में बाहरी संपर्क टूटा; ग्रामीण बोले- पूरा गांव बना टापू
सिद्धार्थनगर के बढ़नी ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामनगर का टोला सेमरी उर्फ गुलरगजवा गांव बाढ़ के पानी से चारों तरफ घिर गया है। गांव तक पहुंचने वाले सभी रास्ते पानी में डूब गए हैं। इसके चलते बाहरी संपर्क पूरी तरह टूट गया है और पूरा गांव टापू में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी जमा होने के बावजूद अब तक कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय वोट मांगने वाले नेता संकट की इस घड़ी में दिखाई नहीं दे रहे हैं। मरीजों को अस्पताल ले जाना मुश्किल बाढ़ के कारण ग्रामीणों के सामने राशन और पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। मवेशियों के लिए चारे की भी परेशानी है। रास्ते पानी में डूबने से किसी मरीज को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में नाव की व्यवस्था नहीं है। प्रशासन से नाव और राहत सामग्री की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव का जायजा लेने की मांग की है। उन्होंने राहत सामग्री, पीने का पानी और मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था कराने के साथ आवागमन के लिए नाव उपलब्ध कराने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)