बाढ़ प्रभावित इलाकों में RSS-सेवा भारती का राहत अभियान:लखनऊ में छठे दिन भी राहत सामग्री बांटी, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

Oct 10, 2026 - 16:49
0
बाढ़ प्रभावित इलाकों में RSS-सेवा भारती का राहत अभियान:लखनऊ में छठे दिन भी राहत सामग्री बांटी, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया
लखनऊ के गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और सेवा भारती का राहत अभियान लगातार छठे दिन भी जारी रहा। शनिवार को फैजुल्लागंज क्षेत्र की मामा कॉलोनी और दाऊद नगर में नाव के जरिए पहुंचकर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई। स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद परिवारों को भोजन, पीने का पानी और दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराईं। बाढ़ के कारण प्रभावित बस्तियों तक पहुंचने में आ रही परेशानी के बीच नावों के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। देखिए 2 तस्वीरें… प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं बचाव कार्य कर रहे राहत अभियान के दौरान आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत सेवा प्रमुख देवेंद्र और सेवा भारती के कोषाध्यक्ष मंशाबक्श सिंह शामिल हुए। उन्होंने राहत कार्य में लगे स्वयंसेवकों से अभियान की जानकारी ली। साथ ही प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर राहत सामग्री वितरण का जायजा लिया। आरएसएस और सेवा भारती के स्वयंसेवक पिछले छह दिनों से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित बस्तियों में जरूरत के अनुसार भोजन, पानी और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User