शराब के ठेकों के नाम पर 54 लाख की ठगी:कानपुर देहात में रिटायर्ड फौजी समेत चार पर FIR

Oct 10, 2026 - 16:49
0
शराब के ठेकों के नाम पर 54 लाख की ठगी:कानपुर देहात में रिटायर्ड फौजी समेत चार पर FIR
कानपुर देहात में शराब के ठेके दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अकबरपुर के अशोक नगर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिटायर्ड फौजी समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि आबकारी विभाग से जुड़ा बताकर कूटरचित दस्तावेज दिखाए गए और शराब की पांच दुकानें दिलाने का झांसा देकर 54 लाख 50 हजार रुपये ले लिए गए। रकम वापस मांगने पर पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। वीरेंद्र सिंह के मुताबिक, उनकी मुलाकात सत्येंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, लालता प्रसाद और रेनू देवी से हुई थी। आरोप है कि इन लोगों ने खुद को रिटायर्ड फौजी बताते हुए दावा किया कि उनके संपर्कों के जरिए शराब के ठेके दिलाए जा सकते हैं। इसके लिए आबकारी विभाग से संबंधित बताए गए दस्तावेज भी दिखाए गए। 54 लाख 50 हजार रुपये आरोपियों को दिए इन बातों पर भरोसा करके पीड़ित ने रकम जुटानी शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार, शुरुआत में 13 लाख रुपये नकद दिए गए। इसके बाद पांच मनचाही शराब की दुकानें दिलाने के नाम पर और रकम मांगी गई। पीड़ित का आरोप है कि उसने अपनी कृषि भूमि बेचकर कुल 54 लाख 50 हजार रुपये आरोपियों को दिए। जान से मारने की धमकी दी काफी समय बीतने के बाद भी जब दुकानें नहीं मिलीं तो उसने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि उसे लगातार टालते रहे, लेकिन पैसे वापस नहीं किए गए। मामले में पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि रकम मांगने पर आरोपी उसके घर पहुंचे और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। दस्तावेजों की वास्तविकता पीड़ित ने आशंका जताई है कि इसी तरह अन्य लोगों से भी शराब के ठेके दिलाने के नाम पर रुपये लिए गए हैं। अकबरपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। अब पुलिस जांच में दस्तावेजों की वास्तविकता, रकम के लेनदेन और धमकी देने के आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User