बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं:एमएमयू से पहुंच रही चिकित्सा; कुशीनगर में स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद

Oct 03, 2026 - 17:40
0
बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं:एमएमयू से पहुंच रही चिकित्सा; कुशीनगर में स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद
कुशीनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के माध्यम से लोगों तक त्वरित चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जलभराव वाले इलाकों में पूरी तरह से मुस्तैद हैं और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। राहत कार्यों के दौरान स्वास्थ्य कर्मी लोगों को स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षित भोजन और बीमारियों से बचाव के प्रति लगातार जागरूक कर रहे हैं। हालात पर बारीकी से नजर बनाए रखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कुशीनगर स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। वर्तमान में सेवरही के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित जायसवाल के नेतृत्व में संयुक्त स्वास्थ्य टीम पूरी तत्परता से राहत कार्य में जुटी है। डॉ. जायसवाल ने बाढ़ पीड़ितों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या महसूस होने पर वे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य शिविर या विभागीय टीम से संपर्क करें। इन स्वास्थ्य शिविरों में सेवरही, तमकुहीराज और दुदही क्षेत्र के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी भी अपना सक्रिय सहयोग दे रहे हैं, ताकि हर जरूरतमंद को समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User