बाढ़ प्रभावित सुल्तानपुर गांव पहुंचे डीएम:कटान रोकने के काम का जायजा लिया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; मुआवजे का भी आश्वासन

Sep 27, 2026 - 17:29
0
बाढ़ प्रभावित सुल्तानपुर गांव पहुंचे डीएम:कटान रोकने के काम का जायजा लिया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; मुआवजे का भी आश्वासन
बलिया के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार दोपहर मनियर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांव सुल्तानपुर का दौरा किया। उन्होंने कटान रोकने के लिए चल रहे कामों का जायजा लिया और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सुल्तानपुर के तालाब में ठोकर बनाने की मांग की। डीएम ने कहा कि गांव की जरूरतों के हिसाब से जरूरी काम पहले किए जाएंगे। उन्होंने इंजीनियरों को मैनपावर बढ़ाकर कटान रोकने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई की समस्या भी बताई, जिस पर डीएम ने तुरंत समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने भरोसा दिलाया कि बाढ़ और कटान से असर पड़े लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की जमीन नदी में बह गई है, उन्हें नियम के अनुसार मुआवजा मिलेगा। जिनके घर गिरे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा भी दिलाया जाएगा। इस दौरान बांसडीह विधायक केतकी सिंह भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंची। जहां विधायक तथा डीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कटान रोकने के लिए ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User