308 पहियों वाला ट्रक को देखने जुटी भीड़, VIDEO:भारी-भरकम ट्रक 3 महीने से चल रहा, चंदौली में सिर्फ 20-25 किमी चला
बेल्जियम से आई 180 टन वजनी बेसलर मशीन को लेकर चल रहा भारी-भरकम ट्रक रविवार को चंदौली में महज करीब 4 किलोमीटर ही आगे बढ़ सका। ट्रक गंज ख्वाजा स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास से चलकर रिंग रोड तक पहुंचा। आगे रास्ता बनाने के लिए एनएचआई की टीम नया वैकल्पिक मार्ग तैयार कर रही है। बताया गया कि 308 पहियों वाले इस विशेष ट्रक पर 180 टन वजनी बेसलर मशीन लदी हुई है। मशीन को करीब तीन महीने पहले ओडिशा से लखीमपुर खीरी की बलरामपुर चीनी मिल के लिए रवाना किया गया था। भारी वजन और बड़े आकार के कारण ट्रक को निर्धारित मार्ग पर बेहद धीमी गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।
चंदौली में यह ट्रक करीब 72 घंटे पहले नौबतपुर बॉर्डर पर पहुंचा था। तीन दिनों में ट्रक करीब 20 से 25 किलोमीटर की दूरी ही तय कर पाया है। रविवार को भी आगे बढ़ने के दौरान कई जगह रास्ते की स्थिति को देखते हुए विशेष इंतजाम करने पड़े। भारी-भरकम ट्रक और उस पर लदी विशाल मशीन को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। युवाओं और युवतियों में ट्रक के साथ फोटो और रील बनाने को लेकर भी उत्साह दिखाई दे रहा है। सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटने से यह ट्रक इलाके में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एनएचआई की टीम ट्रक को आगे ले जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार कर रही है। रास्ता तैयार होने के बाद मशीन को लेकर ट्रक के आगे बढ़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)