बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत अभियान जारी:फैजुल्लागंज में 13वें दिन भी पहुंची राहत, जरूरतमंदों को बांटा राशन
लखनऊ में विधायक डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार 13वें दिन राहत अभियान चलाया। इस दौरान हनुमंतपुरम, गणेश विहार और चौबे डेयरी के आसपास रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री और फलाहार वितरित किया गया। टीम ने प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाकर उनकी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग किया। अभियान में सतीश वर्मा, लवकेश सिंह, शैलेन्द्र मौर्य, शिवम श्रीवास्तव, मयंक मिश्रा, गौरव अवस्थी, राजू सिंह, श्रेया निगम और विवेक राजपूत मौजूद रहे। टीम की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी रखा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)