फिरोजाबाद के कंपोजिट विद्यालय में तीसरी के छात्र से कुकर्म:लापरवाही में 4 शिक्षक और चपरासी निलंबित, 20 रुपए का लालच देकर ले गया था

Oct 15, 2026 - 07:54
0
फिरोजाबाद के कंपोजिट विद्यालय में तीसरी के छात्र से कुकर्म:लापरवाही में 4 शिक्षक और चपरासी निलंबित, 20 रुपए का लालच देकर ले गया था
फिरोजाबाद के कंपोजिट विद्यालय में तीसरी कक्षा के छात्र के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग ने बच्चों की निगरानी में लापरवाही के आरोप में चार सहायक अध्यापकों और एक परिचारक को निलंबित कर दिया। वहीं, शिक्षामित्र का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने मामले में आरोपित 16 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है। घटना बुधवार दोपहर लंच के दौरान की बताई गई है। स्कूल से घर पहुंचने के बाद छात्र ने अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजन विद्यालय पहुंचे और हंगामा किया। ग्रामीणों ने स्कूल में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 20 रुपए का लालच देकर कमरे में ले गया जानकारी के अनुसार, विद्यालय में 96 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से बुधवार को 66 उपस्थित थे। इसी दौरान गांव का किशोर (16) स्कूल पहुंचा। आरोप है कि उसने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को 20 रुपए देने का लालच दिया और छठवीं कक्षा के कमरे में ले गया। वहां दरवाजा अंदर से बंद कर छात्र के साथ कुकर्म किया। इसके बाद वह वहां से चला गया। घर पहुंचकर मां को बताई घटना विद्यालय से घर पहुंचने के बाद छात्र ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आक्रोशित परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षकों से जवाब मांगा। परिजनों का आरोप है कि शिक्षकों ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में छह शिक्षकों की मौजूदगी के बावजूद बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया। उनके अनुसार, संबंधित कमरे की दीवार पर खून के निशान भी दिखाई दिए थे। किशोर पुलिस हिरासत में हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर अनुज कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे। पुलिस ने शिक्षकों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, छात्र के पिता की तहरीर पर बुधवार रात मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित बाल अपचारी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चार शिक्षक और परिचारक निलंबित बीएसए अनिल कुमार ने बच्चों की निगरानी में लापरवाही के आरोप में सहायक अध्यापक अरुण कुमार राजपूत, वंदना तोमर, दीप्ति और साधना को निलंबित कर दिया है। परिचारक मोहम्मद शाहरुख पर भी कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित किया गया है। वहीं, शिक्षामित्र कांता देवी का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवकाश पर चल रहे हैं। विभागीय कार्रवाई के बीच मामले की पुलिस जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User