बागपत एआरटीओ ने सितंबर में लक्ष्य से ज्यादा राजस्व वसूला:103.4 प्रतिशत रिकवरी के साथ प्रदेश के टॉप 25 जिलों में बनाई जगह
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की गुरुवार को आई सितंबर माह की रिपोर्ट में बागपत जिले ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले ने तय लक्ष्य से 103.4 प्रतिशत ज्यादा राजस्व वसूला, जिससे यह प्रदेश के टॉप 25 जिलों में शामिल हो गया। एआरटीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में विभाग ने प्रभावी कार्रवाई की। इसका मुख्य मकसद सड़क सुरक्षा मजबूत करना और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करना। इन कार्रवाइयों से सड़क हादसों की वजह बनने वाले वाहनों पर अंकुश लगा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और बागपत-मेरठ मार्ग पर चेकिंग हुई। इसमें बिना फिटनेस, ओवरलोडिंग, बिना परमिट, टैक्स चोरी व बकाया कर वाले व्यावसायिक वाहनों के चालान काटे गए और जब्त किए गए। इन कार्रवाइयों से राजस्व बढ़ा और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आई। ओवरलोडिंग व अनफिट वाहनों पर रोक से सड़क हादसों में कमी दर्ज की गई। एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)