कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी मांगी:चंदौली में पैदल मार्च कर लगाए गंभीर आरोप, देशद्रोह का केस चलाने की मांग

Oct 15, 2026 - 17:00
0
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी मांगी:चंदौली में पैदल मार्च कर लगाए गंभीर आरोप, देशद्रोह का केस चलाने की मांग
चंदौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम शहाबगंज कस्बे में पैदल मार्च निकाला। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने पिछले 10 महीनों में एकतरफा फैसले लिए। उन्होंने बिना सहमति के नए मतदाता जोड़े और नाम हटाए। साथ ही, चुनाव आयोग की आईटी प्रणाली को केंद्रीकृत किया। द्विवेदी ने कहा कि केरल के पूर्व प्रमुख सचिव जीजी थामस ने बताया कि ज्ञानेश कुमार ने उन्हें भाजपा से चुनाव लड़ने और मंत्री बनने का ऑफर दिया था। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का आरोप लगाकर जेल भेजने और उनके कार्यकाल की मतदाता सूचियों की जांच की मांग की। विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने शहाबगंज ब्लॉक पहुंचकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विजय कुमार त्रिपाठी, रामानंद यादव, मुनीर खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User