बागपत एसपी ने रात में चौकी का औचक निरीक्षण किया:पुलिसकर्मियों को चेकिंग और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए

Oct 14, 2026 - 07:24
0
बागपत एसपी ने रात में चौकी का औचक निरीक्षण किया:पुलिसकर्मियों को चेकिंग और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए
बागपत के बालेनी थाना क्षेत्र की अंतर्जनपदीय चौकी पर एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने रात में औचक निरीक्षण किया। रात करीब 11 बजे उन्होंने चौकी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संदिग्ध वाहनों की तलाशी कराई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को कैमरे चालू रखने, बैरिकेड्स पर तैनाती, लगातार चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है। जिले को 5 जोन, 13 सेक्टर और 54 सब-सेक्टर में बांटा गया है। एसपी ने खुद सुरक्षा की कमान संभाली है। चौकी के बाद एसपी ने बालेनी थाने का भी निरीक्षण किया। फरियादियों की समस्याओं का तुरंत समाधान, साफ-सफाई और रिकॉर्ड रखरखाव पर ध्यान देने के निर्देश दिए। लंबित जांचें निपटाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा। एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं और जनपद में शांति व्यवस्था कायम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User