बागपत जिला अस्पताल में वार्ड बॉय को सांप ने काटा:ड्यूटी पर हाथ में काटा, 10 इंजेक्शन से बची जान, हालत अब ठीक

Oct 03, 2026 - 16:49
0
बागपत जिला अस्पताल में वार्ड बॉय को सांप ने काटा:ड्यूटी पर हाथ में काटा, 10 इंजेक्शन से बची जान, हालत अब ठीक
बागपत में जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर 2:30 बजे वार्ड बॉय शिवराज रुहेला को सांप ने काट लिया। वह सर्जिकल वार्ड में ड्यूटी कर रहे थे। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। कुर्सी पर बैठे थे, हाथ में काटा शिवराज रुहेला कुर्सी पर बैठे थे। उनका हाथ नीचे की तरफ था। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में काट लिया। उन्होंने तुरंत शोर मचाया। आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू कर्मचारियों ने शिवराज को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। उन्हें 10 इंजेक्शन दिए गए। फार्मासिस्ट मुकेश शर्मा ने बताया कि शिवराज का इलाज चल रहा है। उनकी हालत सामान्य है। सांप पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना अस्पताल प्रशासन के अनुसार सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को सूचना दी जाएगी। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User