बागपत में 14 साल के बच्चे की रैबीज से मौत:2 महीने पहले कुत्ते ने मुंह पर काटा था, परिवार से छिपाई बात

Oct 14, 2026 - 00:17
0
बागपत में 14 साल के बच्चे की रैबीज से मौत:2 महीने पहले कुत्ते ने मुंह पर काटा था, परिवार से छिपाई बात
बागपत में शहर में 14 साल के शाहिद की रेबीज से मौत हो गई। मंगलवार शाम करीब 4 बजे दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। करीब दो महीने पहले स्कूल में एक कुत्ते ने उसके चेहरे पर काट लिया था। शाहिद ने डर के कारण यह बात परिवार से छिपा ली थी। कक्षा 8 में पढ़ता था शाहिद शाहिद कक्षा 8 का छात्र था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती है। स्कूल से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत करीब दो महीने बाद स्कूल से घर लौटने पर शाहिद की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे बुखार आया और मानसिक स्थिति भी खराब होने लगी। इसके बाद परिवार उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग करा रहा जांच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। सीएमएस अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि बच्चे को उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया था। मामले की जांच कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User