CMO की लापरवाही पर DM नाराज, कार्रवाई के निर्देश:जननी सुरक्षा योजना की खराब रैंकिंग, पीएम श्री विद्यालय में घटिया निर्माण पर फटकार

Oct 14, 2026 - 00:17
0
CMO की लापरवाही पर DM नाराज, कार्रवाई के निर्देश:जननी सुरक्षा योजना की खराब रैंकिंग, पीएम श्री विद्यालय में घटिया निर्माण पर फटकार
शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार शाम करीब 6 बजे विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विकास योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं और लंबित कार्यों की प्रगति देखी गई। खराब रैंकिंग और निर्माण कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई। जननी सुरक्षा योजना में सुधार नहीं, CMO पर कार्रवाई के निर्देश जननी सुरक्षा योजना की खराब रैंकिंग और अपेक्षित सुधार न होने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले सचेत किए जाने के बावजूद सुधार न होना गंभीर लापरवाही है। स्कूल में घटिया निर्माण पर BDO को फटकार सेहरामऊ दक्षिणी स्थित पीएम श्री विद्यालय में टीन शेड का निर्माण खराब गुणवत्ता से कराए जाने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाई गई। डीएम ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यालयों के जर्जर भवनों को नियमानुसार ध्वस्त कराने और मिड-डे मील शेड की जांच कराने को भी कहा। बड़ी परियोजनाओं का हर महीने होगा निरीक्षण बैठक में पांच करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का हर महीने निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। अतिवृष्टि और बाढ़ से बेघर हुए पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने को कहा गया। हर घर जल योजना के तहत 1,582 गांवों में रेस्टोरेशन कार्य पूरा होने पर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। फैमिली आईडी में 10 दिन में सुधार के निर्देश फैमिली आईडी बनाने की धीमी प्रगति पर बीडीओ को 10 दिनों में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। सार्वजनिक शौचालयों, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, अमृत सरोवरों और पौधों की स्थिति नए एप पर अपलोड करने को कहा गया। समयसीमा में पूरे हों विकास कार्य जिलाधिकारी ने सभी विभागों को योजनाओं का लाभ पात्रों तक समय से पहुंचाने और विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, एडीएम अरविंद कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User