बागपत में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, सिर पर गंभीर चोट लगने से गई जान

Oct 11, 2026 - 13:50
0
बागपत में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, सिर पर गंभीर चोट लगने से गई जान
बागपत शहर कोतवाली इलाके के वंदना चौक के पास शनिवार शाम करीब 8 बजे एक हादसा हुआ। यहां 55 साल की आशा नाम की महिला सड़क पार कर रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उसकी मौत हुई। पीड़ित परिवार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार को सूचना दे दी गई है और उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User