हमीरपुर में पति ने पत्नी-बच्चों को पीटा, जबरन शराब पिलाई:पेशाब पिलाने की कोशिश की, ससुर पर छेड़खानी का भी आरोप; केस दर्ज

Oct 11, 2026 - 13:50
0
हमीरपुर में पति ने पत्नी-बच्चों को पीटा, जबरन शराब पिलाई:पेशाब पिलाने की कोशिश की, ससुर पर छेड़खानी का भी आरोप; केस दर्ज
हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है और नशे में उसके साथ-साथ चार बच्चों की भी पिटाई करता है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में पति पर प्रताड़ित करने और जबरन शराब पिलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 10 जून 2026 को पति ने उसके साथ मारपीट की और जबरन शराब पिलाई। महिला का आरोप है कि पति उसे अपना पेशाब पिलाने की भी कोशिश करता था। इसके बाद 28 जून 2026 को पति उसे हरियाणा के सोनीपत ले गया। महिला के अनुसार, वहां भी उसके साथ मारपीट जारी रही। शराब पीने से इनकार करने पर लाठी-डंडों से पीटा महिला ने आरोप लगाया कि 27 सितंबर 2026 की रात राठ कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में पति ने उस पर शराब पीने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। पीड़िता के मुताबिक, पति ने बच्चों को भी पीटा और उसे निर्वस्त्र कर दिया। ससुर पर छेड़खानी का आरोप पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान नशे में धुत उसके ससुर ने पति के सामने ही उससे छेड़खानी की। महिला ने 9 अक्टूबर को राठ कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User