बागपत में अजय हत्याकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार:लवदीप ने अमित के साथ मिलकर की थी हत्या, पुलिस ने बाइक भी बरामद की

Oct 09, 2026 - 17:26
0
बागपत में अजय हत्याकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार:लवदीप ने अमित के साथ मिलकर की थी हत्या, पुलिस ने बाइक भी बरामद की
बागपत में अजय हत्याकांड के इनामी आरोपी लवदीप शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे शुक्रवार दोपहर 2 बजे पकड़ा गया। चांदीनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी गांव के लवदीप ने अपने साथी अमित पूरनपुर नवादा के साथ मिलकर अजय की हत्या की थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी अमित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अजय 2 अक्टूबर को लापता हुआ था। 3 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज हुई। 5 अक्टूबर को गाजियाबाद बॉर्डर से अजय का शव मिला था। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। कुछ दिन पहले लवदीप का अजय से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल बाइक और एक ईंट भी बरामद की है। चांदीनगर थाना प्रभारी राकेश पुंडीर ने बताया कि ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User