बागपत में भाकियू का एसपी आवास घेराव का ऐलान:प्रदीप धामा की पत्नी की मौत पर पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज कार्यकर्ता

Sep 30, 2026 - 14:29
0
बागपत में भाकियू का एसपी आवास घेराव का ऐलान:प्रदीप धामा की पत्नी की मौत पर पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज कार्यकर्ता
बागपत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ता पुलिस की कार्यशैली से नाराज हैं। उन्होंने एसपी आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है। यह नाराजगी भाकियू महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने को लेकर है। प्रदीप धामा की पत्नी की मौत 11 महीने पहले सांप काटने से हुई थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगा। एक जांच कमेटी ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को दोषी भी माना। कार्यकर्ताओं का कहना है कि 11 महीने बाद भी बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है। भाकियू ने चेतावनी दी है पुलिस ने अब तक डॉक्टर व फार्मासिस्ट पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। भाकियू ने चेतावनी दी है कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, तो वे एसपी आवास पर धरना देंगे। इसमें दिन में 20 और रात में 20 कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिसमें हर गांव से लोग जुड़ेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User