बागपत में ब्राह्मण सम्मेलन में यूजीसी एक्ट का विरोध:बोले- ब्राह्मणों की नाराजगी दूर नहीं हुई तो सत्ता से हटना पड़ सकता है
बागपत के बाछोड़ गांव में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें यूजीसी एक्ट को लेकर वक्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। सम्मेलन में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर भैया दास महाराज, शाकुंभरी पीठाधीश्वर श्री भावानंद महाराज और कई अन्य महामंडलेश्वर शामिल हुए। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की राजनीतिक भागीदारी और समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर भी वक्ताओं ने अपनी बात रखी। भाजपा नेता सुनील भराला ने सम्मेलन में मंच से यूजीसी एक्ट को लेकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यूजीसी एक्ट लागू नहीं होगा। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि इस कानून को लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बहकावे में नहीं आने की अपील भी की। साथ ही, 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया।
महामंडलेश्वर राजेश्वर दास महाराज ने सरकार से यूजीसी जैसे कानून को तत्काल खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। सम्मेलन में मौजूद संतों और वक्ताओं ने समाज से जुड़े मुद्दों पर एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया।
महामंडलेश्वर भैया दास महाराज ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ब्राह्मणों की नाराजगी दूर नहीं की गई तो पार्टी को सत्ता से हटना पड़ सकता है। उन्होंने समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं को गंभीरता से लेने की बात कही।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान यूजीसी एक्ट को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे और समाज की राजनीतिक भागीदारी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)