डीएम तक पहुंचा दो भाइयों का संपत्ति विवाद:छोटे भाई की शिकायत पर बड़ा भाई बोला- पिता ने मेरे नाम की थी वसीयत

Sep 27, 2026 - 15:51
0
डीएम तक पहुंचा दो भाइयों का संपत्ति विवाद:छोटे भाई की शिकायत पर बड़ा भाई बोला- पिता ने मेरे नाम की थी वसीयत
पिता की छोड़ी संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद सामने आया है। मामला उस समय जिलाधिकारी के पास पहुंचा, जब छोटे भाई मनोज कुमार ने पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा दिलाने को लेकर शिकायत की। अब उनके बड़े भाई रावेन्द्र बाबू ने डीएम को शिकायती पत्र देकर इस दावे पर अपना पक्ष रखा है। रावेन्द्र का कहना है कि पिता ने काफी पहले उनके नाम वसीयत कर दी थी, इसलिए मनोज की ओर से संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर की गई शिकायत गलत है। गोलाबाजार निवासी रावेन्द्र बाबू के अनुसार उनके पिता स्वर्गीय अशर्फी लाल के नाम करीब 1100 वर्गफीट का पुराना मकान और करीब 1700 वर्गफीट का एक खाली प्लॉट था। रावेन्द्र का दावा है कि पुराना कच्चा मकान करीब 30 वर्ष पहले बरसात में गिर गया था, जिसे उन्होंने अपने खर्चे से बनवाया था। वहीं 1700 वर्गफीट के प्लॉट को लेकर उनका कहना है कि उन्होंने अपने भाई मनोज कुमार को वहां मकान बनवाकर देने की बात कही थी। शिकायती पत्र में गोलाबाजार की आराजी लाइन स्थित करीब एक बीघा जमीन का भी उल्लेख है। रावेन्द्र के मुताबिक यह जमीन भी उनके पिता की थी, जिसे बाद में सरकार द्वारा ले लिया गया। इसी पैतृक संपत्ति में मनोज कुमार अपने हिस्से का दावा कर रहे हैं। विवाद का दूसरा अहम बिंदु पिता की वसीयत है। रावेन्द्र बाबू का कहना है कि उनके पिता ने काफी समय पहले उनके नाम वसीयत कर दी थी। उन्होंने वसीयत की फोटो कॉपी डीएम को दिए शिकायती पत्र के साथ संलग्न करने की बात कही है। उनका तर्क है कि वसीयत होने के बावजूद उनके भाई द्वारा संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर शिकायत की जा रही है। रावेन्द्र ने यह भी दावा किया कि तीन भाइयों में वह, स्वर्गीय प्रमोद कुमार और मनोज कुमार हैं। उनका कहना है कि वह करीब 30 वर्षों तक पिता को अपने पास रखकर उनकी देखभाल करते रहे, जबकि मनोज लंबे समय से दिल्ली में रह रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User