बागपत में डंपर में करंट उतरने से युवक की मौत:20 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, परिजनों ने डीएम से लगाई गुहार

Oct 08, 2026 - 21:20
0
बागपत में डंपर में करंट उतरने से युवक की मौत:20 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, परिजनों ने डीएम से लगाई गुहार
बागपत में गुरुवार को डंपर में करंट आने से एक युवक की मौत के मामले में किसान संगठन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। उन्होंने घटना की पूरी जांच और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। पाली गांव के मोईन की मौत 20 सितंबर को डंपर में करंट उतरने से हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। संगठन का आरोप है कि घटना को 20 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे मृतक के परिवार में नाराजगी है। संगठन ने प्रशासन से सही जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी प्रशासन के सामने आवाज उठाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User