बागपत में दो बच्चों को स्कूल से निकाला:दादा ने शिक्षकों पर अभद्रता का आरोप लगाया, डीएम से कार्रवाई मांगी

Oct 12, 2026 - 16:58
0
बागपत में दो बच्चों को स्कूल से निकाला:दादा ने शिक्षकों पर अभद्रता का आरोप लगाया, डीएम से कार्रवाई मांगी
बागपत के चंदायन गांव के प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट से दो बच्चों को निकालने और उनके साथ गलत व्यवहार का आरोप है। बच्चों के दादा यहूदा ने जिलाधिकारी से शिक्षकों पर कार्रवाई व बच्चों को दोबारा पढ़ाने की मांग की। शिकायत के मुताबिक, यहूदा के पोते मोहित (कक्षा छह) और अल्ताफ (कक्षा दो) इसी स्कूल में पढ़ते हैं। अल्ताफ को बुखार था। स्कूल में टीकाकरण टीम ने मना करने पर भी उसे टीका लगाया, जिससे तबीयत बिगड़ गई। परिवार ने स्थानीय डॉक्टर से उसका इलाज कराया। यहूदा का आरोप है कि 9 अक्टूबर को बच्चों को लेकर स्कूल के दो शिक्षक पर दोनों बच्चों से बदसलूकी का आरोप लगाई। शिक्षकों ने गाली देकर बच्चों को नहीं पढ़ाने की बात कही और उन्हें धक्का देकर स्कूल से बाहर कर दिया। परिवार को अपमानित करने व पढ़ाई रोकने का भी आरोप है। यहूदा ने डीएम से निष्पक्ष जांच, शिक्षकों पर कार्रवाई और बच्चों की शिक्षा दोबारा शुरू कराने की मांग की। डीएम दिव्यांशु पटेल ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User