भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस दफ्तर पर प्रदर्शन:सांसद पर कार्रवाई के बाद भी शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी पर उठाए सवाल
अम्बेडकरनगर में छात्राओं के कथित उत्पीड़न के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जताते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए। भाजपा नेत्री विद्यावती राजभर ने कहा कि छात्राओं के उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस सांसद प्रोफेसर आंगोमाचा विमोल अकोईजामा के खिलाफ कार्रवाई हुई है, लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से इस मुद्दे पर अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने राहुल गांधी पर मामले में मौन रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेतृत्व से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। विद्यावती राजभर ने कहा कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में कांग्रेस गंभीरता नहीं दिखा रही है। इसी के विरोध में प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर पार्टी के रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहाकि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता आवाज उठाती रहेंगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से मामले पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)