बागपत में दो पक्ष भिड़े, 3 अरेस्ट:14 लोगों पर केस; बाकी की तलाश में पुलिस
बागपत के कोतवाली थाना क्षेत्र के हरचंदपुर में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दअरसल, गांव के वेद प्रकाश और मोहन पिता दयाराम के बीच छोटी सी बात पर बहस हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने की कोशिश की। लेकिन, दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने ही एक-दूसरे पर हमला किया और पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 नामजद लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। गुरुवार सुबह पुलिस ने एक पक्ष के आंचल, गौरव और अभिषेक पुत्र वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि खूनी संघर्ष और पुलिस पर हमले के मामले में तीन नामजद आरोपियों को पकड़ा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)