करहां में शिवाजी का सम्मान:अंडर-14 स्टेट टीम में चयनित होने पर परिजनों ने जताया गर्व

Oct 15, 2026 - 12:52
0
करहां में शिवाजी का सम्मान:अंडर-14 स्टेट टीम में चयनित होने पर परिजनों ने जताया गर्व
मऊ के करहां में अंडर-14 स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम में चयनित शिवाजी जायसवाल का गुरुवार को नार्मल ग्राउंड स्थित प्रशिक्षण केंद्र में अभिनंदन किया गया। समाजसेवी अविनाश जायसवाल उर्फ डिंपू ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मानित किया। शिवाजी के चयन पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिवाजी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के प्रोत्साहन और कोच नसरुद्दीन अहमद के मार्गदर्शन को दिया। उनके पिता अविनाश जायसवाल ने कहा कि बेटे की उपलब्धि में कोच की मेहनत और निरंतर प्रशिक्षण की अहम भूमिका है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अली, संतोष सिंह, रामविजय सिंह, अनवर अहमद, पूर्व क्रिकेटर कुंवर अजीत सिंह, हर्षित गौतम, इरशाद अहमद, शब्बू खान, शाहिद रजा, एहसान अहमद, सलाहुद्दीन और केसरी मोहम्मद कासिम सहित अन्य लोगों ने शिवाजी को बधाई दी। सभी ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User