बागपत में दो पक्षों के संघर्ष में 2 आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी मारपीट, दो डंडे बरामद
बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के निरोजपुर गांव में चार दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू की। रहमत अली की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार शाम चेकिंग के दौरान पुलिस ने मारपीट के मामले में नामजद आरोपी सादिक और बादल को गिरफ्तार कर लिया। नियमों के तहत कार्रवाई की उनके पास से मारपीट में इस्तेमाल किए गए दो डंडे भी मिले हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल के मुताबिक, निरोजपुर गांव में हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)