गाजियाबाद में धूप खिलने से मौसम साफ:बारिश के बाद बढ़ी रात की सर्दी, अगले सप्ताह तापमान में और भी गिरावट आएगी

Sep 30, 2026 - 09:19
0
गाजियाबाद में धूप खिलने से मौसम साफ:बारिश के बाद बढ़ी रात की सर्दी, अगले सप्ताह तापमान में और भी गिरावट आएगी
गाजियाबाद में आज बुधवार को मौसम पूरी तरह से साफ है। जहां सुबह से धूप खिली है। आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में हल्के हल्के बादल भी छंटने लगने है। आज हवा 10 किमी प्रति घंटा की गति से बह रही है, रात में भी सर्द हवाएं चलीं। तापमान में गिरावट के चलते मौसम में नमी आने लगी है। 26 व 28 सितंबर को हुई बारिश 26 व 28 सितंबर को हुई बारिश हुई। जहां गाजियाबाद में मौसम बदला हुआ था। 27 सितंबर को घने बादल रहे। 28 सितंबर को दोपहर से रात तक रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। सोमवार शाम भी बूंदाबांदी हुई। गजियाबाद के अलावा आसपास के जिलों और एनसीआर में भी बारिश हुई, जबकि पूर्वांचल और मध्य यूपी के जिलों में रिकार्ड से अधिक बारिश दर्ज की गई। अगले सप्ताह से तापमान में आएगी नमी मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से तापमान में और भी कमी आएगी। एक साथ जहां पूरे प्रदेश में बारिश से मौसम बदला, इससे तापमान में भी गिरावट आई। रात सर्द होने लगीं हैं। रात का तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से तापमान में कमी आएगी। सितंबर माह के आखिरी वीक में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। तेज हवा के साथ बारिश से कई जगह धान की फसल गिर गई। गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई है। आलू की खोदाई-बुवाई में देरी हुई है। हरी पत्तेदार सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User