बागपत में एडिशनल एसपी ने टोल प्लाजा पर सुरक्षा जांची:दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पुलिस अलर्ट, संदिग्ध वाहनों की तलाशी और चालकों को जागरूक किया

Oct 05, 2026 - 14:08
0
बागपत में एडिशनल एसपी ने टोल प्लाजा पर सुरक्षा जांची:दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पुलिस अलर्ट, संदिग्ध वाहनों की तलाशी और चालकों को जागरूक किया
बागपत में एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान सोमवार करीब 12 बजे दोपहर दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के काठा टोल प्लाजा पहुंचे। उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दिल्ली और सहारनपुर की तरफ से आ रहे संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और उन्हें नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने टोल कर्मचारियों से भी बात की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को देने को कहा। एडिशनल एसपी ने साफ किया कि ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही है और ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User