नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप:परिजनों ने एसपी से की शिकायत, समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप
रायबरेली में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में हरचंदपुर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और बेटी का दोबारा मेडिकल कराने की मांग की है। यह मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ीखास गांव का है। पीड़ित छविनाथ लोध ने बताया कि 2 अक्टूबर को उनकी नाबालिग बेटी शौच के लिए गई थी। आरोप है कि अमन पासी और नीरज पासी उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। समझौता करने का दबाव बनाया शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बेटी के थाने पहुंचने पर पिता ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने 1 लाख रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। उनसे सादे कागजों पर जबरन दस्तखत भी कराए गए। ग्राम प्रधान लक्ष्मीकांत समेत कुछ लोगों पर फोन से धमकी देने और मामले को दबाने का आरोप है। पीड़ित के पास इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। बेटी के डरे होने के कारण दोबारा मेडिकल जांच की मांग की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)