बागपत में गांजा तस्कर गिरफ्तार:7 किलो 820 ग्राम गांजा मिला, लग्जरी गाड़ी से हो रही थी तस्करी, 5 लाख अनुमानित कीमत

Oct 15, 2026 - 16:44
0
बागपत में गांजा तस्कर गिरफ्तार:7 किलो 820 ग्राम गांजा मिला, लग्जरी गाड़ी से हो रही थी तस्करी, 5 लाख अनुमानित कीमत
बागपत की खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 7 किलो 820 ग्राम गांजा मिला, जिसकी बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपए है। पुलिस ने उसे रटोल गांव के पास से तब पकड़ा, जब वह बागपत से गाजियाबाद जा रहा था। गिरफ्तार तस्कर का नाम सुधाकर है, जो बदायूं का रहने वाला है और फिलहाल गौतम बुद्ध नगर में रहता है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी गाड़ी भी बरामद की है। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि कप्तान पूर्णेन्दु सिंह के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर रटोल गांव के पास एक संदिग्ध गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने रफ्तार बढ़ाई, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार सुधाकर पर अलग-अलग थानों में करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User