युवक का अपहरण कर हाथ-पैर बांधकर पीटा:अलीगढ़ का युवक दिल्ली से लौट रहा था, नशीला पदार्थ देकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप, FIR दर्ज

Oct 15, 2026 - 16:44
0
युवक का अपहरण कर हाथ-पैर बांधकर पीटा:अलीगढ़ का युवक दिल्ली से लौट रहा था, नशीला पदार्थ देकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप, FIR दर्ज
दिल्ली से अलीगढ़ लौट रहे युवक का अपहरण कर उसे नशीला पदार्थ देने, हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाने और मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोपियों ने युवक की बंधे हुए हालत में फोटो उसके बड़े भाई के व्हाट्सएप पर भेजी। इसके बाद वॉइस मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी देने और परिवार को ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। मामले में गांधी पार्क थाना पुलिस ने गुरुवार को चार नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। सराय पीर बक्श, अचंग रोड निवासी नईम अख्तर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अनस 10 अक्टूबर को दिल्ली से अलीगढ़ आ रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच कैफ, फैज, सैफ और जैद पर उसका अपहरण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने अनस को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया और मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बंधे हुए बेटे की फोटो भेजी, फिर दी जान से मारने की धमकी नईम अख्तर के मुताबिक, आरोपियों ने अनस के मोबाइल नंबर से ही उसकी हाथ-पैर बंधी हुई फोटो बड़े बेटे शरीख अख्तर के व्हाट्सएप पर भेजी। उसी रात करीब 9 बजे शरीख के पास पहला वॉइस मैसेज आया, जिसमें अनस को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद व्हाट्सएप चैट और वॉइस मैसेज के जरिए लगातार ब्लैकमेल करने और परिवार को डराने का आरोप है। रात 11 बजे अचेत हालत में घर पहुंचा युवक शिकायतकर्ता का कहना है कि अनस 10 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे अचेत अवस्था में घर पहुंचा। उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसका सिम कार्ड भी निकाल लिया, जिसका इस्तेमाल वे अब भी कर रहे हैं। परिवार ने मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। नईम अख्तर ने गांधी पार्क थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली। शिकायत में अपहरण, नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने, बंधक बनाने, मारपीट, धमकी और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User