बागपत में लड़की ने बच्चों को बेरहमी से पीटा, VIDEO:मोबाइल चोरी के आरोपी को 23 में बाल उखाड़कर तीन चाटे मारे

Oct 13, 2026 - 09:11
0
बागपत में लड़की ने बच्चों को बेरहमी से पीटा, VIDEO:मोबाइल चोरी के आरोपी को 23 में बाल उखाड़कर तीन चाटे मारे
बागपत में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में बच्चों की पिटाई का एक वीडियो सोमवार शाम को सामने आया है। वीडियो में एक लड़की बच्चे को थप्पड़ मारने और बाल खींचकर पीटती दिख रही है। लड़की का आरोप है कि बच्चों ने उसका मोबाइल चोरी करने की कोशिश की थी। 23 सेकंड के वीडियो में लड़की बच्चे को तीन थप्पड़ मारती है और फिर उसके बाल खींचकर पिटाई करती है। इस दौरान बच्चा चीखते हुए उसे रोकने और पिटाई बंद करने की अपील करता है। मौके पर मौजूद लोग घटना देखते रहे। वहीं, लड़की के साथ खड़ा एक युवक उसे रोकने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User