बागपत में तेज हवा-बारिश से दिन में अंधेरा छाया:वाहन चालकों ने हेडलाइट जलाकर किया सफर, तापमान 23 डिग्री पर पहुंचा
बागपत में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज हवा और घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई और उन्हें हाईवे पर हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए बूंदाबांदी और तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठंडी हवा और बरसात से तापमान में गिरावट आई है, जो फिलहाल 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे बड़ौत, बागपत और खेकड़ा सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हुई। इस बारिश से एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हुआ है, जिससे लोगों को शुद्ध हवा मिल रही है। हालांकि, किसानों के लिए यह बारिश ठीक नहीं है। किसान अमित, राहुल और शाहनवाज के मुताबिक, तेज हवा चलने से धान की फसल को नुकसान हो सकता है। सरसों की बुवाई में भी देरी होने की आशंका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)