सड़कों पर बेसहारा जानवर मिले तो बीडीओ पर होगी कार्रवाई:उन्नाव डीएम ने निर्देशों का गंभीरता से पालन करने की हिदायत दी

Oct 15, 2026 - 11:45
0
सड़कों पर बेसहारा जानवर मिले तो बीडीओ पर होगी कार्रवाई:उन्नाव डीएम ने निर्देशों का गंभीरता से पालन करने की हिदायत दी
उन्नाव में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा जानवर को लेकर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट से सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर उन्होंने अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ने और संबंधित गौशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा- किसी भी क्षेत्र में सड़क पर बेसहारा जानवर घूमता मिला, तो संबंधित खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने विकासखंडवार अभियान की समीक्षा करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों से एक-एक कर जानकारी ली कि अब तक कितने बेसहारा जानवर पकड़े गए और कितनों को गौशालाओं में संरक्षित कराया गया है। समीक्षा के दौरान अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्देशों का गंभीरता से पालन करने की हिदायत दी। हर क्षेत्र में चलाना होगा अभियान डीएम ने कहा कि छुट्टा पशुओं को सड़कों से हटाकर सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचाना प्राथमिकता है। सभी खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गोवंश सड़क पर खुले में न घूमे। गौ संरक्षण कार्य में लगाए गए नोडल अधिकारियों को भी अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अभियान की निगरानी करने और पशुओं को गौशालाओं में संरक्षित कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केवल कागजों पर कार्रवाई दिखाने के बजाय धरातल पर परिणाम सुनिश्चित करने होंगे। संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्रों में अभियान की प्रगति की नियमित निगरानी करें और छुट्टा पशुओं को पकड़कर निर्धारित व्यवस्था के तहत गौशालाओं तक पहुंचाएं। शत-प्रतिशत संरक्षण का देना होगा प्रमाणपत्र- जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के शत-प्रतिशत संरक्षण का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रमाणपत्र में यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके क्षेत्र में कोई भी छुट्टा पशु सड़कों पर नहीं घूम रहा है और सभी को संरक्षित कर दिया गया है। डीएम ने गौ संरक्षण कार्य में लगे नोडल अधिकारियों को भी जिम्मेदारी के साथ अभियान संचालित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों पर बेसहारा जानवर मिलने की स्थिति में संबंधित खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यूपी जिला अधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सख्ती के बाद अब बेसहारा जानवर के संरक्षण अभियान में अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User