बागपत में वाहन टकराने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट:पुलिस की मौजूदगी में भी चले लात-घूंसे, तीन पर कार्रवाई
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार रात करीब 9 दो वाहन टकरा गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रात करीब 9 बजे हुए इस विवाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी कुछ देर के लिए रुक गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि इन तीनों पर शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)