बागपत में यमुना किनारे हजारों मछलियां मरी मिलीं:दूषित पानी से मौतें; चरमशोधक इकाइयों का गंदा पानी नदी में जाने से समस्या

Oct 15, 2026 - 07:20
0
बागपत में यमुना किनारे हजारों मछलियां मरी मिलीं:दूषित पानी से मौतें; चरमशोधक इकाइयों का गंदा पानी नदी में जाने से समस्या
बागपत तहसील क्षेत्र में यमुना किनारे गुरुवार को सैकड़ों मछलियां मरी हुई मिलीं। सुबह घूमने गए लोगों ने इन्हें देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोग बोरियों और पिन्नी में मछलियां भरकर घर ले जाने लगे। मछलियों के मरने की वजह दूषित पानी बताया जा रहा है। चरमशोधक इकाइयों का गंदा पानी सीधे यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का पानी जहरीला हो गया है। बुधवार को भी इसी तरह हजारों मछलियां मरी हुई मिली थीं। अधिकारियों ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि जो इकाइयां बिना पानी साफ किए यमुना में छोड़ रही हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। बागपत के मत्स्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा की तरफ से आने वाले दो नालों का पानी भी यमुना में मिल रहा है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User