नवरात्रि पर सुरक्षा का जायजा लेने सड़क पर उतरे डीएम-एसपी:नवरात्रि पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए प्रमुख बाजारों में किया पैदल गश्त
अम्बेडकरनगर में शारदीय नवरात्रि में शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार रात डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने पुलिस बल के साथ टांडा नगर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। अधिकारियों की सक्रियता के बीच पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। पैदल गश्त के दौरान डीएम और एसपी ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया। धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और नियमित गश्त जारी रखने पर भी जोर दिया गया।
सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं अधिकारियों ने कहाकि नवरात्रि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के साथ आमजन के बीच सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने कहाकि शांति व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)