बागपत पुलिस पर फायरिंग कर भागे इनामी बदमाश का एनकाउंटर:दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट में फंसी गोली, 25 हजार का इनामी अस्पताल में भर्ती

Oct 11, 2026 - 13:01
0
बागपत पुलिस पर फायरिंग कर भागे इनामी बदमाश का एनकाउंटर:दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट में फंसी गोली, 25 हजार का इनामी अस्पताल में भर्ती
बागपत की सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश नाजिम उर्फ नसीम को गिरफ्तार किया है। बदमाश गाजियाबाद का रहने वाला है। बागपत एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। टीम पर की फायरिंग पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश इलाके में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दरोगा अमित कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली फंस गई, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिला है। नाजिम उर्फ नसीम पर गाजियाबाद और बागपत में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी सूर्यदीप ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User