फतेहपुर में शारदीय नवरात्र शुरू, 2200 से ज्यादा पंडाल तैयार:बाजारों में रौनक, घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा

Oct 11, 2026 - 13:01
0
फतेहपुर में शारदीय नवरात्र शुरू, 2200 से ज्यादा पंडाल तैयार:बाजारों में रौनक, घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा
फतेहपुर जिले में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। शहर से ग्रामीण इलाकों तक भक्ति और उत्साह का माहौल है। मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित हो रही हैं और पूजा पंडाल तैयार हैं। इस साल जिले में करीब 2,200 से ज्यादा स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए लगभग 1,000 सिपाही, दरोगा और मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं। आचार्य दुर्गेश्वर शास्त्री के अनुसार, घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:37 बजे से 9:00 बजे तक है, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:40 बजे से 12:40 बजे तक रहेगा। मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जो सुख-समृद्धि के लिए शुभ है। नवरात्र के चलते बाजारों में पूजन सामग्री और आभूषण की दुकानें सज गई हैं। मूर्तिकारों ने बताया कि प्रतिमाओं की अच्छी बुकिंग हुई है, जिनकी कीमत 2,500 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User