बाइक चोर गिरोह का खुलासा, युवक समेत 4 पकड़े:6 थाना क्षेत्रों की 7 चोरियां कबूलीं, 3 बाइक और 36,100 रुपए बरामद
सिद्धार्थनगर पुलिस ने शनिवार 10 अक्टूबर को बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। दोपहर 3 बजे एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने एक युवक और तीन नाबालिगों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और 36,100 रुपए नकद बरामद हुए हैं। छह थाना क्षेत्रों की सात चोरियों का खुलासा पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में जिले के छह थाना क्षेत्रों में हुई सात बाइक चोरियों का खुलासा हुआ है। इनमें सिद्धार्थनगर, मोहाना, चिल्हिया, लोटन, गोल्हौरा और मिश्रौलिया थाना क्षेत्र शामिल हैं। पकड़े गए युवक की पहचान पथरा बाजार कस्बा निवासी अमित अग्रहरि के रूप में हुई है। उसे कोर्ट भेज दिया गया है। तीनों नाबालिगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। चेकिंग के दौरान भागने लगे आरोपी पुलिस ने आरोपियों को 9 अक्टूबर की रात जमुआर नाला के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा। पुलिस टीम रात में गश्त कर रही थी और संदिग्धों की जांच कर रही थी। इसी दौरान तीन बाइकों पर चार लोग पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। चोरी की बाइक बेचकर मिले रुपए बरामद पुलिस के अनुसार, बरामद 36,100 रुपए में मोहाना क्षेत्र से चोरी की बाइक बेचने से मिले 4 हजार रुपए, लोटन क्षेत्र की बाइक की बिक्री के 2 हजार रुपए और चिल्हिया क्षेत्र की बाइक की बिक्री से मिले 4,100 रुपए शामिल हैं। इसके अलावा गोल्हौरा क्षेत्र की चोरी से जुड़े 12 हजार और मिश्रौलिया क्षेत्र की चोरी से जुड़े 14 हजार रुपए बरामद किए गए। दो स्प्लेंडर और एक अपाचे बाइक मिली पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें दो स्प्लेंडर और एक अपाचे शामिल हैं। बरामद स्प्लेंडर बाइक के नंबर UP58Z7152 और UP55J5736 हैं। अपाचे बाइक का नंबर UP47Z0815 है। तीन पुलिस टीमों ने की कार्रवाई गिरोह का खुलासा करने वाली कार्रवाई में सिद्धार्थनगर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्र और सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शशिकांत की प्रमुख भूमिका रही। इनके साथ सिद्धार्थनगर थाने और एंटी थेफ्ट टीम के अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)