सांसद संजय सिंह 13 अक्टूबर को घोरावल में करेंगे जनसभा:विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों, बेरोजगारी और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाएंगे मुद्दे

Oct 10, 2026 - 16:49
0
सांसद संजय सिंह 13 अक्टूबर को घोरावल में करेंगे जनसभा:विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों, बेरोजगारी और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाएंगे मुद्दे
सोनभद्र में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 13 अक्टूबर को घोरावल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंगलवार को सुबह 11 बजे करमा क्षेत्र के पापी (करकी माइनर) स्थित मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज में जनसभा आयोजित की जाएगी। इसमें जिले की प्रमुख समस्याओं को लेकर जनता से संवाद करने के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाई जाएगी। शनिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित एक नीजि होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में आप के जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह ने बताया कि सांसद संजय सिंह के सोनभद्र आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जनसभा में छात्रों और युवाओं की शिक्षा, बेरोजगारी तथा जिले में संचालित फैक्ट्रियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों के मुआवजे और पुनर्वास की समस्या पर भी सांसद जनता से संवाद करेंगे। इसके अलावा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि जनसभा में सामाजिक अन्याय, दलितों और आदिवासियों के उत्पीड़न तथा भ्रष्टाचार के मुद्दे भी उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी संघर्ष करेगी। जिलाध्यक्ष ने काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी और जिला प्रभारी सुनील पांडेय के निर्देशन में आयोजित होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए जिले के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। प्रेसवार्ता में जिला संयुक्त महासचिव जसवंत कुमार मौर्य और कार्यक्रम संयोजक अंशुमान मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User