बाइक की टक्कर से 13 साल के बच्चे की मौत:सैफई ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, बाइक बरामद, चालक की तलाश

Oct 12, 2026 - 15:16
0
बाइक की टक्कर से 13 साल के बच्चे की मौत:सैफई ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, बाइक बरामद, चालक की तलाश
दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी गांव में एक सड़क हादसे में 13 साल के किशोर राज की मौत हो गई। वह दुर्गा महोत्सव की कलश यात्रा से पैदल घर लौट रहा था, तभी बिहारीपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 100 शैय्या अस्पताल चिचौली ले जाया गया, जहां से सैफई रेफर किया गया। परिजन उसे सैफई ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल बाइक बरामद कर ली गई है। बाइक पर तीन लोग सवार थे और चालक की तलाश जारी है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User