हिंदू रक्षा दल ने गौरव राणा को बनाया जिलाध्यक्ष:राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी भैया बोले- सनातन बचाने को जनसंख्या बढ़ाओ

Oct 12, 2026 - 15:16
0
हिंदू रक्षा दल ने गौरव राणा को बनाया जिलाध्यक्ष:राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी भैया बोले- सनातन बचाने को जनसंख्या बढ़ाओ
बागपत में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी भैया ने गौरव राणा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोमवार की दौरान करीब 1 बजे मुलाकात कर हिंदुओं की जनसंख्या बढ़ाने पर जोर दिया। पिंकी भैया ने कहा कि सनातन को बचाने के लिए यह बहुत जरूरी है। उन्होंने दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर भी बयान दिया। पिंकी भैया ने प्रदर्शनकारियों को 'कॉकरोच' बताते हुए देश का माहौल खराब करने और दिल्ली आंदोलन में आतंकवादी गतिविधियों का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 'कॉकरोच' आगे भी प्रदर्शन करेंगे, तो उनके लोग उनका 'दिमाग ठीक' करेंगे। पिंकी भैया ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और सलमान के बीच हुए विरोध का जिक्र करते हुए पिंकी भैया ने 'जिहादी' को सबक सिखाने की बात कही। जिलाध्यक्ष गौरव राणा ने सरकार से सनातन की सुरक्षा और विरोधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User