बाइक पर स्टंट करके REEL बनाने वाली युवतियों पर केस:महराजगंज पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त करके थाने में खड़ा करवाया

Oct 08, 2026 - 10:13
0
बाइक पर स्टंट करके REEL बनाने वाली युवतियों पर केस:महराजगंज पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त करके थाने में खड़ा करवाया
महराजगंज में सड़क पर बाइक से स्टंट करते हुए Reel बनाने वाली युवती और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही स्टंट में इस्तेमाल की गई दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की। जांच में वीडियो गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर मथुरानगर ढोडापुर के पास का पाया गया। वीडियो में UP23BF 7461 और UP56BJ 6420 नंबर की बाइक नजर आ रही हैं। युवती की पहचान प्रीति चौधरी निवासी हनुमान नगर, गोरखपुर के रूप में की गई। दो अन्य साथियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए अज्ञात केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर फरेंदा थाने में खड़ा करा दिया है। पुलिस का कहना है कि सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर वीडियो या Reel बनाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। इससे ड्राइवर के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। ---------------- संबंधित खबर पढ़ें:- महराजगंज में युवतियों ने बाइक पर स्टंट कर बनाई रील:ओवरब्रिज पर बाइक से वीडियो बनाती दिखीं, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई महराजगंज में सड़कों पर बाइक से स्टंट कर रील बनाने के वीडियो अब युवतियों के भी सामने आने लगे हैं। फरेंदा थाना क्षेत्र में दो युवतियों के बाइक पर रील बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें एक वीडियो गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फरेंदा ओवरब्रिज का बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User