बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला से चेन लूटी:मेरठ में बेटे के साथ रिश्तेदारी से लौट रही थी महिला, CCTV में कैद बदमाश
मेरठ के कंकरखेड़ा में शनिवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी से जा रही महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। महिला अपने बेटे के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रही थी, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना कंकरखेड़ा रोड पर यूरोपियन स्टेट कॉलोनी के दूसरे गेट के सामने हुई। बदमाश पीछे से बाइक पर आए और झपट्टा मारकर चेन तोड़ने के बाद फरार हो गए। लूटी गई चेन का वजन करीब डेढ़ तोला बताया जा रहा है। वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। रविवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। रिश्तेदारी से लौटते समय महिला को बनाया निशाना खिर्वा रोड स्थित अमौलिक कॉलोनी निवासी मंजू सोम पत्नी स्वर्गीय भजन सिंह शनिवार को अपने बेटे अंकित के साथ गांव कुराली में मौसी के यहां गई थीं। परिवार में किसी की मृत्यु होने के कारण वह शोक जताने पहुंची थीं। देर शाम मां-बेटा स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कंकरखेड़ा रोड पर यूरोपियन स्टेट कॉलोनी के दूसरे गेट के सामने पहुंचे, पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने मंजू के गले से चेन झपट ली। इसके बाद दोनों तेजी से फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से महिला और उनका बेटा घबरा गए। कृषि विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड हैं मंजू पीड़िता के अनुसार, लूटी गई सोने की चेन का वजन करीब डेढ़ तोला था। उनके पति भजन सिंह सेना में सिपाही थे। पति के निधन के बाद मंजू को सेना कोटे से नौकरी मिली थी। वर्तमान में वह सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से जानकारी ली। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)